{"_id":"57dd5c684f1c1bd138d478aa","slug":"bjp-state-executive-of-jammu-and-kashmir-to-be-held-in-udhampur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियासत की सियासत पर भाजपा करेगी मंथन, 29 को उधमपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की सियासत पर भाजपा करेगी मंथन, 29 को उधमपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
ram madhav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 29 सितंबर को उधमपुर में होगी। इस बार श्रीनगर में कार्यकारिणी की बैठक होनी थी, लेकिन हालात सामान्य न होने के चलते इसे उधमपुर में आयोजित किया जा रहा है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 18 सितंबर को कटड़ा में संपन्न होने के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियों में पार्टी नेता जुट जाएंगे।
कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मसलों पर चर्चा होगी और राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित होंगे।

जुटेंगे भाजपा के शीर्ष नेता, पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के कामकाज पर होगी चर्चा
bjp
पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के कामकाज, गठबंधन सहयोगी दल से रिश्तों, रियासत विशेषकर कश्मीर के हालात, जम्मू में विकास कार्यों व जन मुद्दों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी और कई फैसले भी लिए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल नेताओं जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अलावा भाजपा के मंत्री, विधायक, प्रमुख नेता शामिल रहेंगे।
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय नेताओं में राम माधव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के भी हिस्सा लेने के आसार हैं।