फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP solved mission 44 plus mystery

भाजपा ने मिशन 44 प्लस की गुत्थी सुलझाई

Thu, 25 Dec 2014 09:41 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:41 PM IST
विज्ञापन
BJP solved mission 44 plus mystery

भाजपा ने मिशन 44 प्लस की उलझे गणित को सुलझा लिया है। अब गेंद नेशनल कांफ्रेंस के पाले में है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पार्टी के प्रमुख नेताओं से विचार विमर्श और विधायक दल की बैठक के बाद समर्थन के फैसले का ऐलान कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस बीच, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नवनिर्वाचित विधायकों का मन टटोला है। विधायक दल ने नई सरकार के लिए प्रयासों पर सहमति जताई है। ताजा घटनाक्रम के बाद कांग्रेस का गणित गड़बड़ा गया है। पीपुल्स कांफ्रेंस और निर्दलियों विधायकों का भाजपा को समर्थन के बाद पीडीपी-कांग्रेस का संभावित गठबंधन अर्थहीन होता दिखता है।
विज्ञापन


भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेटली और अरुण सिंह ने विधायकों से बारी-बारी से नेता और नई सरकार के गठन के बारे में पूछा। चूंकि भाजपा चुनाव प्रचार के दौरान नेकां पर आक्रामक रही है और प्रधानमंत्री ने हर रैली में बाप-बेटे (फारूक-उमर) और बाप-बेटी(मुफ्ती-महबूबा) की सरकार पर हमला बोला है, इसलिए सार्वजनिक रूप से किसी गठबंधन के ऐलान से पहले सर्वानुमति दिखाने की कवायद पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर के सामने प्रस्ताव रखा

BJP solved mission 44 plus mystery

जेटली ने भाजपा के वीटो पावर का जिक्र कर नेकां और पीडीपी को 25 विधायकों और निर्दलियों के समर्थन की ताकत का अहसास करा दिया है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पीपुल्स कांफ्रेंस और पीडीएफ के अलावा तीन निर्दलीय विधायक हैं।

भाजपा सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान ने उमर के सामने प्रस्ताव रख दिया है। इसके तहत भाजपा के सीएम और नेकां के डिप्टी सीएम की बात है। उमर का राज्यसभा में जगह देकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाने का भी प्रस्ताव है।

इससे पहले नेकां को उम्मीद थी कि भाजपा 2002 के कांग्रेस-पीडीपी गठबंधन का अनुसरण करते हुए उमर के सीएम पद का आफर करेगी। नेकां को इस मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है।

बारह साल पहले कांग्रेस ने 21 विधायक रहने के बावजूद 16 विधायक वाले पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद को सीएम बनाया था। भाजपा किसी भी कीमत पर अपना सीएम चाहती है।

निर्दलीय भाजपा के पक्ष में

BJP solved mission 44 plus mystery

पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन और बशीर अहमद ने भाजपा के समर्थन पहले घोषणा कर रखी है। निर्दलीय पवन गुप्ता भाजपा के बागी हैं लेकिन मोदी को अपना नेता मानते हैं। पीडीएफ के हकीम यासिन ने भाजपा को समर्थन दिया है। इंजीनियर रशीद भी भाजपा के पक्ष में हैं। झंस्कार के विधायक बशीर रिजवी से राम माधव की बातचीत चल रही है।

बाजी हाथ से फिसलते देख पीडीपी सक्रिय हो गई है। पीडीपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग ने भाजपा-पीडीपी सरकार की वकालत कर पहल की है। उन्होंने पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए समय मांगा है। पीडीपी ने सत्ता के समान कार्यकाल बंटवारे का कांग्रेस वाला पुराना फार्मूला बनाया है।

रियासत कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज का कहना है कि कि सत्ता के भूखे लोगों की जमात जनादेश से खिलवाड़ का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि पीडीपी को सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed