फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   BJP's stand on Kashmir has not changed

PMO राज्यमंत्री का बयान, कहा- नहीं बख्शे जाएंगे उड़ी हमले के जिम्मेदार

Sun, 25 Sep 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 25 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
BJP's stand on Kashmir has not changed
ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर पर भाजपा के स्टैंड में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अगर किसी वर्ग को कोई भ्रम था भी तो उसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सब साफ कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार को केरल में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने यह बात कहीं। 
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि मोदी के जनसभा में भाषण के बाद रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उड़ी हमले पर प्रस्ताव से केंद्र सरकार और भाजपा का रुख पूरी तरह से स्पष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर संविधान के दायरे में ही वार्ता संभव

BJP's stand on Kashmir has not changed
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने अमित शाह के प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है और भाजपा सरकार की नीति आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की है। 

उन्होंने कहा कि अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है और रहेगा और इस मामले में भारतीय संविधान के तहत ही कोई वार्ता या चर्चा हो सकती है। जो लोग खुद को भारतीय नहीं समझते, उनके साथ कोई वार्ता या चर्चा की गुंजाइश नहीं है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने स्वयं सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया है। उड़ी हमले में 18 भारतीय जवानों की शहादत के जिम्मेदार लोगों को खुलेआम घूमने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed