{"_id":"3380f7449f313e7319146ab003c295c9","slug":"bjp-reviews-ministers-working-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के 'मंत्रियों' की लगी क्लास, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के 'मंत्रियों' की लगी क्लास, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में भाजपा ने पार्टी स्तर पर मंत्रियों के कामकाज की निगरानी शुरू कर दी है। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के सौ दिन के बाद अब दोनों दलों का अगला लक्ष्य सरकार के छह महीने के प्रदर्शन में बेहतरी लाना है। इसके लिए पार्टी स्तर पर समीक्षा बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कमजोर प्रदर्शन वाले भाजपा मंत्रियों को कार्यशैली में सुधार लाने का इशारा भी पार्टी स्तर पर दे दिया गया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में भाजपा को पीडीपी की बी टीम की तरह नहीं, बल्कि बराबर के गठबंधन घटक की तरह काम करने को कहा है। भाजपा मंत्रियों से कहा गया है कि वह अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाएं ताकि लोगों को जमीनी स्तर पर बदलाव दिखे। सौ दिनों के कामकाज के दौरान भाजपा मंत्रियों के पास मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाने के अलावा ज्यादा कुछ नहीं दिखा।
विज्ञापन
इससे पार्टी नेतृत्व ने भाजपा मंत्रियों के कामकाज पर निगरानी करना भी शुरू किया है। पार्टी नेताओं की माने तो निगरानी तंत्र के तहत ही भाजपा संगठन अब नियमित आधार पर बैठकों का सिलसिला शुरू करेगा जिसमें मंत्रियों के कामकाज पर मंथन भी किया जाएगा। शनिवार को वन मंत्री बाली भगत के आवास पर हुई भाजपा संगठन नेताओं और मंत्रियों की बैठक इस कड़ी की शुरुआत भर है।
विज्ञापन
जम्मू में एम्स बना प्रतिष्ठा का सवाल
कश्मीर में एम्स की घोषणा के बाद जम्मू में बवाल के जारी रहने से भाजपा की प्रतिष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य तौर पर जम्मू की सियासत करती रही भाजपा को एम्स मुद्दे से लोगों की नाराजगी पर अपना वोट बैंक भी खिसकता नजर आ रहा है। इसके लिए पार्टी ने संगठन से लेकर मंत्री स्तर पर पार्टी हाई कमान को अवगत करा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय हाई कमान ने आश्वासन दिया है कि जल्द जम्मू के लिए एम्स की घोषणा की जा सकती है।