फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp rath yatra starts in jammu, will collect suggestion for manifesto of loksabha election 2019

जम्मू: आज से भाजपा की रथ यात्रा शुरू, 37 विधानसभा क्षेत्रों से संकल्प पत्र के लिए मांगे जाएंगे सुझाव

Wed, 06 Feb 2019 10:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 06 Feb 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
bjp rath yatra starts in jammu, will collect suggestion for manifesto of loksabha election 2019
भाजपा का रथ - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के दो रथ मंगलवार को पहुंच गए। मन की बात मोदी के साथ अभियान के तहत बुधवार को पार्टी मुख्यालय से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सात मार्च तक रथ जम्मू संभाग के दोनों लोकसभा क्षेत्रों के 37 विधानसभा क्षेत्रों में घूमेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान लोगों से पार्टी का संकल्प पत्र तैयार करने के लिए सुझाव तथा फीडबैक लिए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव का इस अभियान के तहत बुद्धिजीवियों तथा समूह प्रमुखों से मिलने तथा उनकी राय जानने के लिए 12 फरवरी को आने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


रथयात्रा के प्रभारी अरुण गुप्ता ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में रथ को रवाना किया जाएगा। शुरुआत के दो दिन दोनों रथ जम्मू में घूमेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ फरवरी से दोनों रथों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। रथ में सुझाव पेटिका होगी। इसमें लोग सुझाव दे सकते हैं कि वे भाजपा से क्या उम्मीदें करते हैं। किन मुद्दों को पार्टी अपने संकल्प पत्र में शामिल करे। सुझावों की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जा सकती है। 


जम्मू लोकसभा के लिए पूर्व मंत्री सत शर्मा व उधमपुर के लिए पूर्व मंत्री शक्ति परिहार को प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्य उपाध्यक्ष कुंवर नारायण सिंह को सुझाव पेटिका समिति का प्रभारी बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed