फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp ram madhav meets mufti mohammad syed

मोदी की रैली को सफल बनाने श्रीनगर पहुंचे राम माधव

Sat, 31 Oct 2015 10:59 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
bjp ram madhav meets mufti mohammad syed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात नवंबर को श्रीनगर में भाजपा-पीडीपी की प्रस्तावित संयुक्त रैली को सफल बनाने के लिए गठबंधन सरकार का ताना बाना बुनने वाले तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने शनिवार की देर शाम मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मुलाकात की।

विज्ञापन


दोनों के बीच रैली की सफलता तथा अन्य कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बातचीत हुई। इसके साथ ही उन्होंने रियासत के डिप्टी सीएम, मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मोदी श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे। बैठक में माधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी युवाओं के लिए एक संदेश के साथ जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को जोड़ना चाहती है भाजपा

bjp ram madhav meets mufti mohammad syed

इसलिए रैली में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए। भाजपा नेताओं का कर्तव्य है कि प्रधानमंत्री की शांति, समृद्धि और विकास के उनके संदेश के बारे में लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेताओं को घाटी में लोगों तक पहुंचने की जरूरत है और यह जानने की भी जरूरत है कि उनकी क्या परेशानियां हैं।

भाजपा नेताओं ने आश्वस्त किया कि वे पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाएंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर, उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह, महासचिव अशोक कौल, मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा व प्रिया सेठी, जीएम मीर, दरखुशा अंद्राबी, आरिफ राजा, मोती कौल समेत कई नेता शामिल हुए।

दो दिनी दौरे पर श्रीनगर पहुंचे राम माधव रविवार को भी मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोबारा समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed