फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP questioned Ministers Delhi tour

मंत्रियों के दिल्ली दौरे पर भाजपा ने सवाल उठाए

Sat, 13 Sep 2014 11:28 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP questioned Ministers Delhi tour

रियासत के छह मंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली जाने पर प्रदेश भाजपा ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि राज्य के मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री समेत केंद्र सरकार बाढ़ से रियासत में उपजे हालात पर सजग है और लोगों के राहत, बचाव और पुनर्वास में जुटी हुई है। जम्मू में शनिवार को पत्रकार वार्ता में पार्टी प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा कि प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय सरकार के मंत्री राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर चुके हैं या कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में रियासत के मंत्री राज्य से बाहर जा रहे हैं, जबकि उन्हें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रभावित इलाकों में रहना चाहिए।

सेना का विरोध करने वालों को पता लगी असलियत

BJP questioned Ministers Delhi tour

उन्होंने रियासती सरकार और प्रशासन पर पूरी तरह से नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत कार्य में सेना और जनता की भूमिका की सराहना की।

सेठी ने कहा कि रियासत में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास में जम्मू संभाग और कश्मीर संभाग में राहत राशि का बराबर वितरण होना चाहिए। उन्होंने कहा, जम्मू के राजोरी, पुंछ, डोडा और जम्मू जिले के कई इलाकों में अभी तक बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई है और इस काम में तेजी लाई जानी चाहिए।

सेठी ने कहा कि जो लोग सेना की कश्मीर में मौजूदगी का विरोध करते रहे हैं आज उन्हें पता चल गया है कि सेना की मौजूदगी से ही कश्मीर बच पाया है। इस अवसर पर प्रेस सचिव एवं प्रवक्ता बलवीर राम रतन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed