फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP promises to provide a non-AFSPA atmosphere in J&K

370 के बाद AFSPA पर भाजपा का यूटर्न

Mon, 01 Dec 2014 05:38 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
BJP promises to provide a non-AFSPA atmosphere in J&K

अनुच्छेद 370 पर यूटर्न के बाद अब भाजपा ने कश्मीर में AFSPA पर भी यूटर्न ले लिया है। भाजपा हमेशा से ऑर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA) की हिमायत करती रही है। चुनावी मौसम को देखते हुए भाजपा ने अचानक से इस मुद्दे पर अपना रुख बदल दिया है।

विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक, भाजपा नेता रमेश अरोड़ा का कहना है कि, सत्ता में अपने पर हम घाटी में ऐसा माहौल तैयार करेंगे जिससे घाटी में इस तरह के कानन की जरूरत ही नहीं होगी।
विज्ञापन


रियासत के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार रियासत के लोगों की सुरक्षा करने में नाकाम है। हाल ही में हुए आतंकी हमले इसकी बानगी भर हैं। सरकार के रवैये से सुरक्षाबलों का मनोबल भी गिरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'नेकां और पीडीपी कराती हैं आतंकी हमले'

BJP promises to provide a non-AFSPA atmosphere in J&K

शोपियां में सरपंच की हत्या पर उन्होंने कहा, यह दुखद घटना है और इसकी जांच होनी चा‌हिए। हम इलेक्‍शन कमीशन से मांग करते हैं कि इस मामले की जांच की जाए।

हम लाल चौक पर हुए हमले और सरपंच की हत्या जैसी घटनाओं की निंदा करते हैं। हम राजनीतिक आतंकवाद, पाकिस्तानी की तरफ से फैलाए जा रहे आतंकवाद या अन्य किसी तरह के आतंवाद का समर्थन नहीं करते हैँ।

अरोड़ा ने नेकां और पीडीपी पर हमला करते हुए कहा कि, घाटी में हो रहे तमाम हमलों के पीछे यह दोनों पार्टियां ही जिम्मेदार हैं अपने फायदे के लिए यह दल इस तरह के हमले किए।

उन्होंने कहा, जनता सब जानती है और चुनाव में वह इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed