फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp pdp conditional alliance possible soon

नई सरकार में क्षेत्रीय संतुलन पर समझौता

Thu, 01 Jan 2015 06:43 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
bjp pdp conditional alliance possible soon

पीडीपी और भाजपा के बीच गठबंधन क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर हो सकता है। पीडीपी को कश्मीर में और भाजपा को जम्मू संभाग में स्पष्ट जनादेश मिला है।

विज्ञापन


कांग्रेस और नेकां की अधिकांश सीटें कश्मीर से हैं। इस तरह भाजपा को साथ लिए बगैर नई सरकार में जम्मू का सही प्रतिनिधित्व संभव नहीं है।

यही कारण है कि पीडीपी और भाजपा करीब आने को मजबूर दिखते हैं। हालांकि, कांग्रेस किसी भी कीमत पर सरकार में शामिल होने के लिए जी-तोड़ कोशिश कर रही है लेकिन पीडीपी ने अब तक कांग्रेस के प्रस्ताव का उत्तर नहीं दिया है।
विज्ञापन


राज्यपाल से मिलने के बाद पीडीपी अध्यक्ष ने भी कहा कि चुनौतीपूर्ण जनादेश का सम्मान होना चाहिए। केंद्र सरकार को बड़ी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

'बहुमत नहीं, गठबंधन मजबूरी'

bjp pdp conditional alliance possible soon

महबूबा ने कहा, जम्मू में भाजपा को ज्यादा सीटें मिली हैं और कश्मीर में जनादेश बिखरा है और पीडीपी को सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं।

महबूबा ने कहा कि निर्णायक और बिखरे हुए जनादेश को देखते हुए एनडीए हो या कांग्रेस व पूरे देश के पास मौका है कि वह जम्मू कश्मीर में विकास और शांति की दिशा में कदम उठाए।

सरकार गठन के लिए चल रही शह और मात की सियासत के तहत पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नेकां और कांग्रेस के विधायकों को अपने साथ जोड़कर महा गठबंधन के विकल्प को भी खुला रखा है।

पीडीपी को 28, भाजपा को 25, कांग्रेस को 12 और नेकां को 15 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें हैं। बहुमत के लिए जरूरी 44 का आंकड़ा किसी एक दल के पास नहीं है, इसलिए गठबंधन मजबूरी बन गई है।

कांग्रेस के साथ नहीं जाने के संकेत दिए

bjp pdp conditional alliance possible soon

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वाजपेयी ने जम्मू कश्मीर को उधार आर्थिक पैकेज दिया था। यूपीए सरकार ने कुछ दिन तक उसे जारी रखने के बाद बंद कर दिया। यूपीए की आलोचना कर महबूबा ने कांग्रेस के साथ नहीं जाने के संकेत दिए।

पीडीपी-भाजपा गठबंधन का संभावित फार्मूला

•पीडीपी के मुफ्ती सीएम, भाजपा का डिप्टी सीएम
•अनुच्छेद 370 पर यथास्थिति
•आतंकवाद से अप्रभावित इलाकों से अफस्पा की वापसी पर विचार
(सेना, सुरक्षा बलों से विचार-विमर्श का बिंदु जोड़ा जा सकता है।)

विज्ञापन

राज्यपाल से मिले सोज, भाजपा ने नहीं छोड़ा दावा

bjp pdp conditional alliance possible soon

कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज से बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात में जम्मू कश्मीर रियासत के आर्थिक सामाजिक और आर्थिक विकास से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।

सोज का कहना है कि मौजूदा समय कठिन है और सतर्क रहने की जरूरत है। खासतौर से सरकार गठन के मामले पर उनका विचार है कि पीडीपी को विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं।

सरकार गठन की दिशा में पीडीपी को पहला कदम उठाना है। इसके बाद कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लोगों को अपनी की स्थिति बारे जानकारी देगी।

भाजपा ने अभी मुख्यमंत्री पद पर दावा नहीं छोड़ा है। वार्ता की मेज पर पीडीपी को मौका दिया जा सकता है। तब भाजपा तीन-तीन साल के सीएम पर गठबंधन की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed