{"_id":"7d0a246646c75cd4d1592690f8d679f1","slug":"bjp-passes-seven-resolution-at-state-executive-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकारिणी ने पास किए सात प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकारिणी ने पास किए सात प्रस्ताव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी का कहना है कि कटड़ा में प्रदेश कार्र्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में कुल सात राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। पार्र्टी मुख्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में सेठी ने कहा कि पहले प्रस्ताव में चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया गया, जिन्होंने सभी तरह की धमकियों के बावजूद लोकतंत्र को मजबूत बनाया।
विज्ञापन
दूसरे प्रस्ताव में पीडीपी और भाजपा गठबंधन सरकार रियासत में लोगों की बेहतरी खासतौर से बेरोजगारी की समस्या को दूर करने, भ्रष्टाचार रहित जवाबदेह सरकार मुहैया करवाए, इसके लिए राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ। तीसरे प्रस्ताव के तहत जम्मू-कश्मीर में किसी भी तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त न करने का प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी मानती है कि कश्मीरी पंडित विस्थापितों के बिना कश्मीर की पहचान अधूरी है।
विज्ञापन
इस दिशा में पार्टी कश्मीरी पंडितों की इच्छा के अनुसार उनकी पूरे सम्मान के साथ घाटी वापसी का प्रस्ताव पारित किया गया। पश्चिमी पाकिस्तान रिफ्यूजियों की समस्याओं के निराकरण और उनके अर्थपूर्ण जीवन के लिए काम करने और पीओके रिफ्यूजियों के वन टाइम सेटलमेंट करने का प्रस्ताव भी पारित किए गए। सातवें प्रस्ताव में रियासत के सभी क्षेत्रों को सामान विकास और अधिकार देने का प्रस्ताव भी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पारित किया गया है।
विज्ञापन