फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Organised Programme, State President Adressed

जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध : रवींद्र

विज्ञापन
BJP Organised Programme, State President Adressed
जम्मू में त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना
- पार्टी के प्रदेश स्तर पर त्रिदेव और मोर्चा सम्मेलन जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सर्वांगीण विकास और लोगों की सेवा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया गया है। सरकारी और निजी निवेश को आमंत्रित किया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रदेश स्तर पर त्रिदेव और मोर्चा सम्मेलन जारी है। जम्मू दक्षिण जिले के बाहु विधानसभा क्षेत्र में एक त्रिदेव सम्मेलन में रैना ने लोगों की सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मोर्चा कार्यकर्ता अपने समुदाय के मुद्दों को उजागर करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान दें। महासचिव संगठन अशोक कौल ने जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे के निर्माण और मजबूती में त्रिदेव की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

त्रिदेव द्वारा बनाया गया मजबूत नेटवर्क मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में सहायक होगा। आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भी त्रिदेव सम्मेलन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष शाम चौधरी, डीडीसी प्रो. गारूराम भगत, प्रदेश सचिव अयोध्या गुप्ता, महासचिव विबोध गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed