फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bjp mp alligates nehru mistakes for nation

भाजपा सांसद का बयान, कहा- 'नेहरू की गलतियां भुगत रहा है देश'

Thu, 15 Sep 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Thu, 15 Sep 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
bjp mp alligates nehru mistakes for nation
कार्यक्रम में मौजूद सांसद जुगल किशोर - फोटो : Amar Ujala
कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्प्रिचुअल सेंटर में भाजपा का चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने महाअभियान के राज्य वर्ग के पहले सत्र में भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कांग्रेस और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर का मसला नेहरू की वजह से देश अब तक भुगत रहा है। प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल को अगर जम्मू-कश्मीर कमान सौंपी होती तो जम्मू कश्मीर का मसला होता ही नहीं।
विज्ञापन

'पंडित श्यामा प्रसाद की मौत अभी भी रहस्य'

bjp mp alligates nehru mistakes for nation
सांसद जुगल क‌िशोर - फोटो : File Photo
उन्होंने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और भाजपा के गठन से लेकर अब तक के इतिहास के बारे में डेलीगेट को बताया।

उन्होंने कहा जन संघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जम्मू कश्मीर में हत्या हुई या अन्य कारणों से मौत हुई, यह गुत्थी भी अभी तक रहस्य है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि देश को भ्रष्टाचार मुक्त साफ-सुथरा शासन देना है।

कटड़ा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

bjp mp alligates nehru mistakes for nation
कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : Amar Ujala
वहीं पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के राष्ट्रीय प्रभारी पी. मुरलीधर राव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने राज्य वर्ग में कहा कि भाजपा जातिवाद, छुआछूत और जमींदारी प्रथा के खिलाफ है।

पार्टी मूल्य आधारित राजनीति करती है और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है। लोकतंत्र की व्यवस्था पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और काडर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 130 डेलीगेट रियासत भर से हिस्सा ले रहे हैं और उन्हें राष्ट्रीय नेताओं से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल, वन मंत्री चौधरी लाल सिंह, वित्त राज्य मंत्री अजय नंदा, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी समेत भाजपा के कई विधायक और एमएलसी व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed