{"_id":"df6d7b28a83e5a440aa67c7a7fa3d202","slug":"bjp-missleading-to-jammu-s-people-over-aiims-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स पर भाजपा ने जम्मूवासियों को गुमराह किया: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स पर भाजपा ने जम्मूवासियों को गुमराह किया: राणा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि रियासत में मौजूदा हालात चिंताजनक हैं। जम्मू और कश्मीर खित्ते को सांप्रदायिक स्तर पर बांटने की कोशिश की जा रही है। एम्स पर भाजपा ने जम्मूवासियों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के राष्ट्रीय शोक के दौरान भाजपा नेताओं का एम्स के झूठे वादों पर लड्डू बांटना शर्मनाक है। भाजपा ने जम्मू के गौरव के साथ भद्दा मजाक किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए राणा ने कहा कि जम्मू की अवाम ने भाजपा को बहुमत देकर सत्ता में लाया है। गठबंधन सरकार में मुफ्ती मोहम्मद सईद और भाजपा नेताओं ने जम्मू को कश्मीर के नजदीक लाने के दावे किए थे।
विज्ञापन
मगर आज हालात विपरीत हैं। सरकार में पारदर्शिता नाम की कोई चीज नहीं है। भाजपा हर बात पर यूटर्न ले रही है। बिहार में चुनाव को देखते हुए केंद्र ने वहां एम्स देकर सियासी दांव खेला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी एम्स पर जम्मू से धोखा किया है।
सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। अवाम एम्स मांग रही है। नेकां कश्मीर में एम्स खोलने का स्वागत करती है, लेकिन जम्मू की जरूरत को देखते हुए यहां भी अलग से एम्स खोला जाए। उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में पूर्व राज्य सरकार ने कश्मीर के साथ जम्मू को अलग से सेंट्रल यूनिवर्सिटी देने पर काम किया था।
मौजूदा गठबंधन सरकार ऐसा नहीं कर पाई है। झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेकां बंद का समर्थन करती है और एम्स संघर्ष में योगदान देगी। केंद्र को जरूरत के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के तीनों खित्तों को उनका हक देना चाहिए।