{"_id":"5ad1adbb4f1c1b5f098b46cb","slug":"bjp-minister-lal-singh-of-j-k-kathua-rape-case-rassana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ कांडः इस्तीफा देने के बाद कश्मीरी पत्रकारों पर लाल हुए भाजपा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ कांडः इस्तीफा देने के बाद कश्मीरी पत्रकारों पर लाल हुए भाजपा मंत्री
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 14 Apr 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
lal singh
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि कुछ कश्मीरी पत्रकारों ने ऐसा माहौल पैदा किया है। जिस कारण से हमे इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम लोग डेढ़ महीने पहले वहां की भीड़ को समझाने के लिए गए थे कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने वहां की आवाम की बात सुनी और जब उन्होंने क्राइम ब्रांच की जांच पर संदेश जताते हुए कहा कि उन्हें सीबीआई जांच से नीचे कुछ मंजूर नहीं है तो हमने ये बात पार्टी के साथ ही सीएम महबूबा के सामने रखी।
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने हमारी बात को नहीं सुना और जांच को फिर से क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि शांति रहनी चाहिए और मासूम के कातिलों को सजा मिलनी चाहिए। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि किसी बेकसूर को सजा हो। उन्होंने कहा कि वो हमेशा सच के साथ खड़े रहेंगे क्यूंकि हम लोगों के नुमांइदे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के साथ हूं।
विज्ञापन