फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Membership Campaign: BJP extended the date, yet membership reached only half of the target of 15 lakhs

BJP Membership Campaign: भाजपा ने बढ़ाई तारीख, फिर भी 15 लाख के लक्ष्य से आधा ही पहुंची सदस्यता

Mon, 16 Dec 2024 12:57 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 16 Dec 2024 12:57 PM IST
सार

भाजपा ने प्राइमरी सदस्यता अभियान में 15 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक सात लाख ही सदस्य जोड़े गए, और अब सक्रिय सदस्यता अभियान और जनता दरबार की शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
BJP Membership Campaign: BJP extended the date, yet membership reached only half of the target of 15 lakhs
भाजपा - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश भाजपा निर्धारित समय में प्राइमरी सदस्यता अभियान में आधा ही लक्ष्य हासिल कर पाई है, जबकि तीन बार तारीख बढ़ाई गई। पार्टी को 15 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। इसमें करीब सात लाख सदस्य ही जोड़े गए हैं। हालांकि अनौपचारिक तौर पर अभी सदस्यता अभियान जारी रहेगा। पार्टी की ओर से प्राइमरी सदस्यता अभियान के बाद सोमवार से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बनने के लिए उसे न्यूनतम 50 सदस्य जोड़ने होंगे। पार्टी सोमवार से जनता दरबार भी शुरू करेगी।सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद पार्टी के संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे। इसमें बूथ, मंडल और जिलास्तर के चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारी की जा रही है। इन्हीं चुनाव के आधार पर भाजपा आगामी पंचायत और निकाय चुनावों के लिए भी तैयार हो रही है।
विज्ञापन


हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सर्वाधिक वोट शेयर हासिल किया था। इसी वोट शेयर को कायम रखने हुए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्राइमरी सदस्यता अभियान में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें ऑफलाइन सदस्यों का ब्योरा लिया जा रहा है। आगामी संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढ़ाई गई है। इसमें बूथ, मंडल और जिलास्तर पर पदाधिकारियों के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। इसमें परिस्थितियों के हिसाब से चुनाव या सर्वसम्मति से मनोनीत करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed