{"_id":"64a943f5c9d9e5845c0d99ca","slug":"bjp-meeting-lok-sabha-elections-delhi-leaders-jammu-kashmir-discussed-with-nadda-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा की चुनाव रणनीतियों पर दिल्ली में मंथन, प्रदेश के प्रतिनिधियों ने नड्डा के साथ की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा की चुनाव रणनीतियों पर दिल्ली में मंथन, प्रदेश के प्रतिनिधियों ने नड्डा के साथ की चर्चा
Sat, 08 Jul 2023 04:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 04:39 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। जम्मू कश्मीर में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
bjp jammu kashmir
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तैयारियों तथा रणनीतियों पर नई दिल्ली में हुई भाजपा की बैठक में मंथन किया गया। जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर क्षेत्र के राज्यों के नुमाइंदे इसमें शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्येक बूथ पर 51 फीसदी वोट हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि दिल्ली में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। जम्मू कश्मीर में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। पार्टी के कार्यक्रम विस्तार, महा जनसंपर्क अभियान के फीडबैक तथा भविष्य के कार्यक्रमों पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
छह घंटे तक चली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री अशोक कौल तथा प्रदेश प्रभारी शामिल हुए। रैना ने पत्रकारों से कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव का फैसला चुनाव आयोग को करना है, लेकिन भाजपा किसी भी प्रकार के चुनाव के लिए हर वक्त तैयार है।
विज्ञापन
चाहे वह विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सभी वर्गों को न्याय मिल रहा है। प्रदेश में हालात सामान्य है। कश्मीर में पत्थरबाजी बंद हो गई है। गुज्जर बक्करवाल, ओबीसी, वाल्मीकि, गोरखा, महिलाओं के साथ ही समाज के सभी वर्गों को न्याय मिल रहा है।