{"_id":"8c52381dd7c13be8bd5e26ea4614441d","slug":"bjp-maha-jansampark-abhiyan-from-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हार के बाद भाजपा ने लिया यह फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हार के बाद भाजपा ने लिया यह फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Feb 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा रियासत में एक्शन मोड में आ गई है। लोगों को अपने साथ जोड़े रखने के उद्देश्य से भाजपा की प्रदेश इकाई अप्रैल महीने से रियासत में महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद पार्टी में इस संदर्भ में तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में महासचिव संगठन अशोक कौल की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। पार्टी नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने करीब दस लाख वोट हासिल किए हैं। ऐसे में पार्टी ने सदस्यता अभियान में 11 लाख सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
31 मार्च के बाद भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान शुरू हो जाएगा। यह अभियान अप्रैल से जून तक चलेगा। अभियान में केंद्रीय नेता और राज्य नेता भी मंडल स्तर पर पहुंचेंगे और जनता से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन