{"_id":"aceffe4a94f6ed1690ea6b1e973c1d5c","slug":"bjp-legislature-meeting-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फिर की विधायक दल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फिर की विधायक दल की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पसरी सियासी धुंध के बीच वीरवार शाम को भाजपा विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा की बैठक हुई। इसमें विधायकों को मौजूदा सियासी परिदृश्य और गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं की जानकारी देने के अलावा उनके सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन
भाजपा के एक विधायक ने बताया कि होटल अशोका में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर ने राज्यपाल से हुई बातचीत की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिलने के बाद भाजपा की सरकार बने, इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि रियासत में गठबंधन सरकार बनेगी और इसमें भाजपा का अहम रोल होगा।
विज्ञापन
एक अन्य भाजपा विधायक का कहना है कि बैठक में बताया गया कि स्थायी सरकार बने, इसके लिए जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है।
केंद्रीय नेतृत्व यह चाहता है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा का सरकार में अहम रोल हो। इस अवसर पर भाजपा विधायकों ने अपने सुझाव भी दिए। इनमें से अधिकतर विधायकों का कहना था कि भाजपा को रियासत में सरकार में शामिल होना चाहिए।