{"_id":"57ed178e4f1c1b7927574782","slug":"bjp-leaders-appraised-indian-army-surgical-strike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की सूचना से कार्यकारिणी बैठक में झूम उठे भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की सूचना से कार्यकारिणी बैठक में झूम उठे भाजपा नेता
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 29 Sep 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की वीरवार को उधमपुर में हुई बैठक के दौरान पार्टी नेताओं को पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की सूचना मिलने के बाद नेता झूम उठे।
उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पार्टी नेताओं को बताया कि पीओके में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर कई आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है। सूचना मिलने से नेताओं ने तालियां बजाना शुरू कर दिया।
सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पीछे हटने वाला नहीं है। सुरक्षा के साथ जो भी हिमाकत करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सार्क सम्मेलन स्थगित होना भी भारत की जीत है।

'जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-भाजपा सरकार स्थिर'
निर्मल सिंह
- फोटो : File Photo
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी होगी। सीमा के साथ लगते इलाकों के लोगों को चौकन्ना करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार हर स्थिति का सामना करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र सज चुका है और जीत सत्य की ही होगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा जम्मू-कश्मीर में होनी वाली किसी भी घटना का असर पूरे देश पर पड़ता है। जम्मू-कश्मीर की पीडीपी-भाजपा सरकार स्थिर है और कश्मीर में तेजी से हालात सामान्य हो रहे हैं। पाकिस्तान की हिमाकत का करारा जवाब भारतीय सेना दे रही है। उसकी तरफ से युद्ध विराम के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई एलर्ट
Indian Army
- फोटो : File Photo
पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद रियासत में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से गांवों को निशाना बनाए जाने की आशंका में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ इलाकों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
यहां से बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्लान बी भी तैयार कर लिया है। इसके तहत शिविर चिह्नित कर लिए गए हैं। पुंछ में आर्मी के दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है।