फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Leader shot dead Terrorists shot dead councillor Rakesh Pandita in Tral of pulwama

जम्मू-कश्मीर: त्राल में भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या, तीनों आतंकी फरार

Thu, 03 Jun 2021 02:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jun 2021 02:27 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने एक मित्र के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं। 

विज्ञापन
BJP Leader shot dead Terrorists shot dead councillor Rakesh Pandita in Tral of pulwama
भाजपा नेता की हत्या(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना अध्यक्ष के कश्मीर दौरे के बीच आतंकियों ने त्राल में नगर पालिका के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित और भाजपा नेता राकेश पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी हमले में एक महिला भी जख्मी हुई है, जिसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। तीन की संख्या में बताए जा रहे हमलावर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में सुरक्षा बलों ने पूरा इलाका घेर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। 

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने दावा किया है कि राकेश पंडिता को निजी सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए गए थे, लेकिन बुधवार को वे बिना सुरक्षा के ही त्राल चले गए। पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता पुत्र सोमनाथ पंडिता बुधवार को त्राल बाला इलाके में अपने मित्र मुस्ताक भट के घर आए थे। इसी दौरान तीन अज्ञात आतंकियों ने राकेश पंडिता पर करीब से फायरिंग कर दी। गोलीबारी में पंडिता और उनके मित्र की बेटी चपेट में आ गईं। दोनों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन राकेश पंडिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन


राकेश पंडिता त्राल नगर पालिका के अध्यक्ष थे। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार राकेश पंडिता को दो पीएसओ की सुरक्षा दी गई थी। इसके अलावा उन्हें श्रीनगर में सुरक्षित होटल में आवास सुविधा दी गई थी। बुधवार को वे बिना सुरक्षा कर्मियों के ही त्राल चले गए जहां पर वे आतंकी हमले के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता बोले - जितने मारोगे, उतने और खड़े होंगे
कश्मीर से भाजपा प्रवक्ता मंजूर भट्ट ने ऑडियो मैसेज में कहा कि राकेश पंडिता भाजपा के सक्रिय नेता थे। इससे पूर्व भी भाजपा नेताआें और कार्यकर्ताओं को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। कश्मीर घाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। आतंकी जितने भाजपा कार्यकर्ताओं को मारेंगे, उतने और खड़े जाएंगे। मंजूर भट्ट ने कहा कि राकेश पंडिता एक शोकाकुल परिवार में ढांढस बंधाने गए थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

पिछले वर्ष कुलगाम में हुई थी भाजपा सरपंच की हत्या

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने 6 अगस्त 2020 को भाजपा सरपंच सरपंच सजाद अहमद की गोलीमारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय वह अपने घर के बाहर थे। इससे पहले जुलाई2020 में भाजपा के बांदीपोरा जिलाध्यक्ष और उनके दो परिजनों की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस घटना के एक माह पूर्व आठ जून को अनंतनाग में कांग्रेस नेता और सरपंच अजय पंडिता की हत्या कर दी गई थी।

यह बेहद दुखद घटना है। आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे। हमले के लिए जो भी जिम्मेवार, उन्हें न्याय की प्रक्रिया का सामना करना ही होगा।
- मनोज सिन्हा, एलजी जम्मू-कश्मीर

त्राल के निगम पार्षद पर प्राणघाती हमले की खबर से झटका लगा है। कश्मीर घाटी में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र कायम न होने देने वालों का यह अमानवीय कृत्य है। शोकजदा परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 
-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या की खबर सदमा देने वाली है। इस तरह की हिंसा केवल जम्मू-कश्मीर का दर्द बढ़ाने वाली है। पीड़ित परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति दे।
- महबूबा मुफ्ती, पूर्व सीएम

राकेश पंडिता नब्बे के दशक से घाटी में आतंकवाद और अलगाववाद की चुनौती के बीच डटे हुए थे। इस हत्या ने पाकिस्तानी मंसूबों को फिर दर्शा दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आतंकियों को चुन-चुन को ढेर किया जाएगा।
- रवींद्र रैना, अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर भाजपा

इस तरह की हत्याएं दर्शाती हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडितों के नस्लीय खात्मे की साजिशें लगातार जारी हैं, लेकिन कश्मीरी पंडित घाटी में वापसी करने से पीछे नहीं हटेंगे। हम कश्मीर के हैं और कश्मीर हमारा है।
- अश्वनी चुरंगू, भाजपा व कश्मीरी पंडित नेता

कश्मीरी पंडित नेता की हत्या से जम्मू में भी शोक की लहर

भाजपा के कश्मीरी पंडित नेता की हत्या से जम्मू में भी शोक की लहर है। आतंकी हमले में मारे गए राकेश पंडिता मूल रूप से त्राल के रहने वाले थे, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार जम्मू में है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि राकेश पंडिता की पार्थिव देह वीरवार को जम्मू लाई जाएगी। उनका अंतिम संस्कार भी जम्मू में ही किया जाएगा। उधर, कश्मीरी पंडित समुदाय में दहशत और रोष की लहर है। 

कश्मीरी पंडित समुदाय से कई लोग विभिन्न सियासी दलों से जुड़कर घाटी में सक्रिय हैं। इससे पूर्व भी कई कश्मीरी पंडित नेताओं की हत्या हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर भाजपा के राजनीतिक मामले और फीडबैक प्रभारी अश्वनी चुरंगू ने बताया कि राकेश पंडिता की पार्थिव देह वीरवार को जम्मू लाए जाने की सूचना है। उन्होंने कहा कि राकेश पंडिता के पास निजी सुरक्षा थी, लेकिन वे किन्हीं कारणों से बिना सुरक्षा के चले गए, जिससे आतंकियों को मौका मिल गया। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से दहशत और रोष जरूर है लेकिन कश्मीरी पंडित घाटी वापसी से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed