फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp leader meets governor talks on government formation

सरकार बनाने को BJP ने मांगा समय

Fri, 02 Jan 2015 01:30 AM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
bjp leader meets governor talks on government formation

जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच भाजपा नेता जुगल किशोर शर्मा एक बार फिर से राज्यपाल एनएन वोहरा से मिले हैं।

विज्ञापन


हालंकि राज्यपाल ने उनसे पार्टी का प्लान मांगा था लेकिन सरकार बनाने को लेकर पार्टी ने राज्यपाल से अतिरिक्त समय की मांग की है।

जुगल किशोर शर्मा ने राज्यपाल से मिलने के बाद पत्रकारों से कहा, राज्यपाल से राज्य में एक स्थाई सरकार के बारे में चर्चा की गई। जैसे ही पार्टी सरकार बनाने को लेकर किसी फैसले पर पहुंचेगी इसकी सूचना राज्यपाल को दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, राज्य की जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है और सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियों से बातचीत का दौरा जारी है।

महबूबा भी मिली थीं राज्यपाल से

bjp leader meets governor talks on government formation

इससे पहले बुधवार को पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती आज राज्‍यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। यह मुलाकात जम्मू के राजभवन में हुई। बताया जा रहा है कि एक घंटे की मुलाकात के दौरान सरकार गठन के मुद्दे पर महबूबा ने राज्‍यपाल से चर्चा की। महागठबंधन सरकार की अटकलों के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पीडीपी पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर उनके पास 55 विधायकों का बहुमत है तो फिर वो बना लें सरकार।

जम्मू कश्मीर में सरकार गठन पर महबूबा मुफ्ती ने अभी भी कोई ठोस बयान नहीं दिया है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वो जल्दबाजी में सरकार बनाना नहीं चाहती हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'यह बैठक अनौपचारिक थी. जम्मू कश्मीर में इस बार बिखरा हुआ जनादेश आया है।

महबूबा ने कहा क‌ि जहां कश्मीर में पीडीपी को बहुमत मिला, वहीं जम्मू में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें आई हैं। पीडीपी सिर्फ सरकार बनाने के पीछे नहीं भाग रही है। हम जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेने वाले। मीडिया रिपोर्ट में तो यहां तक कहा जा रहा है कि पीडीपी के पास 55 से ज्यादा विधायकों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन हम सरकार बनाने की जल्दी में नहीं है।'

'महागठबंधन भी विकल्प हो सकता है'

bjp leader meets governor talks on government formation

मंगलवार को पीडीपी की मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने यहां एक बयान में कहा था कि पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के सारे विकल्प खुले हैं। महागठबंधन भी विकल्प हो सकता है।

पीडीपी के प्रवक्ता ने बताया कि हम पार्टी किसी समाधान तक नहीं पहुंच सकी हैं। यह बड़ी मुश्किल स्थिति है और हम इसे राज्य की बेहतरी, इसके आर्थिक विकास एवं इससे जुड़ी राजनीतिक अनिश्चितता खत्म करने के ल‌िए पीडीपी अपनी ओर से सभी कोश‌िशें कर रही है।

गौरतलब है कि राज्य विधानसभा के नतीजों के चलते प्रदेश में त्रिशंकु सदन के हालात बने हैं, जहां पीडीपी 87 सदस्यीय सदन में 28 सीटों के साथ सर्वाधिक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और भाजपा 25 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। नेशनल कांफ्रेंस ने 15 और कांग्रेस ने 12 सीटें जीती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed