{"_id":"5c31f871bdec2256d43767fd","slug":"bjp-jammu-leader-ravinder-raina-said-bjp-will-be-in-centre-and-jammu-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में भाजपा का होगा मुख्यमंत्री: रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में भाजपा का होगा मुख्यमंत्री: रैना
Sun, 06 Jan 2019 06:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 06 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के उद्देश्य से रविवार को भाजपा की तरफ से प्रदेश में दर्जन भर स्थानों पर नव रत्न सम्मेलनों का आयोजन किया गया।
महाजन हाल जम्मू में हुए जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में सांसद जुगल किशोर शर्मा, महासचिव युद्धवीर सेठी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर घर तक पहुंचाने की अपील की।
सुंदरबनी नौशेरा में हुए सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि आगामी लोकसभा व राज्य के विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार ओर मजबूती के साथ आएगी। वहीं जम्मू कश्मीर राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
उन्होंने गांधीनगर में हुए नव रत्न सम्मेलन में सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, एमएलसी विक्रम रंधावा और जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। आरएसपुरा में राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे।
जम्मू पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मंत्री सत शर्मा ने सम्मेलन को संबोधित किया। गूल अरनास में भाजपा के सचिव संजय बड़ू ने सम्मेलन को संबोधित किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्षों ने चुनाव की तैयारी के लिए किए जा रहे कार्य की रिपोर्ट पेश की और शक्ति केंद्रों की गतिविधियों को दर्शाया।