फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Jammu-Kashmir will make Sajjad Lone its face for Vidhan Sabha Election

कश्मीर में सज्जाद को चेहरा बनाएगी भाजपा, अपने बलबूते राज्य में सरकार बनाने की रणनीति में जुटी

Wed, 26 Dec 2018 03:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 26 Dec 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
BJP Jammu-Kashmir will make Sajjad Lone its face for Vidhan Sabha Election
Sajjad Lone - फोटो : twitter
जम्मू-कश्मीर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में रियासत में अपने बलबूते सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नारे को साकार करने के लिए प्रदेश भाजपा रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। नई दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक कर उन्हें नई दिल्ली में हुई वार्ता की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार 87 विधानसभा सीटों पर आधारित राज्य विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 44 सीटों की दरकार रहेगी। जम्मू संभाग में कुल 37 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा को संभाग में 2014 विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


करीब पांच सीटों पर भाजपा नजदीकी मुकाबला हारी थी। भाजपा चाहती है कि विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा जम्मू संभाग 30 से ज्यादा सीटें जीते। वहीं कश्मीर संभाग में 46 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए कश्मीर की सीटें जरूरी हैं। भाजपा इसके लिए पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद लोन को कश्मीर में चेहरा बनाने की तैयारी में है। 2014 के चुनाव में सज्जाद लोन की पार्टी को कश्मीर में दो विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज हुई थी। इस बार कश्मीर संभाग में भाजपा 10 से 12 सीटें हासिल करने के लिए सज्जाद लोन पर दांव लगाना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सज्जान लोन को पीडीपी के कई पूर्व विधायकों व विधान परिषद के सदस्यों का समर्थन भी मिल सकता है। इसके अलावा श्रीनगर नगर निगम में मेयर भी पीपुल्स कांफ्रेंस और भाजपा के समर्थन से जुनैद मट्टू बने हैं। ऐसे में भाजपा की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं।

लद्दाख की तीन सीटें कब्जाने की योजना

लद्दाख में भी विधानसभा की चार सीटें हैं। लिहाजा भाजपा चाह रही है कि वहां दो से तीन सीटों पर उसे जीत हासिल हो। नाम नहीं छापने की तर्ज पर पार्टी के उच्च पदस्थ पदाधिकारी ने बताया कि कुल मिलाकर 44 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए भाजपा इस रणनीति को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed