फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp jammu kashmir will make 17 lakh new members for assembly elections in state

जम्मू-कश्मीर में 17 लाख नए सदस्य बनाने का भाजपा को मिला लक्ष्य, छह जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान

Wed, 19 Jun 2019 07:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
bjp jammu kashmir will make 17 lakh new members for assembly elections in state
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर में 25 लाख सदस्यों के लक्ष्य से कम होकर अब 17 लाख सदस्य बनाने का जम्मू कश्मीर में प्रदेश भाजपा को टारगेट राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से मिला है। इस संबंध में बुधवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर रैना ने बताया कि सदस्यता अभियान को कामयाब बनाने के लिए जिस नेता व कार्यकर्ता को जो भी कार्य आवंटित हो उसके पूरी निष्ठा भाव से किया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य में कम से कम 17 लाख सदस्यों का टारगेट निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


इसका मतलब यह हैं कि राज्य में भाजपा को लोकसभा चुनाव में वोट करने वाले हर मतदाता को राज्य में भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ अब सबका विश्वास के नारे के साथ आगे बढ़ेगी। महासचिव युद्धवीर सेठी ने इस अवसर पर बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव छह जुलाई 2019 को रियासत में भाजपा का सदस्यता अभियान जिसे संगठन पर्व का नाम दिया गया हैं का आगाज होगा।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्ढा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन राम लाल, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और दुष्यंत गौतम, अमित मालवीय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के प्रदेश इकाईयों के नेताओं से सदस्यता अभियान बारे महत्त्वपूर्ण जानकारी शेयर की। इस अवसर पर राज्य में सदस्यता अभियान के प्रभारी जुगल डोगरा, सह प्रभारी प्रिया सेठी, मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, प्रकोष्ठ प्रभारी विरेंद्रजीत सिंह, महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजीव चाढ़क, इंजीनियर गुलाम अली खताना, नारायण सिंह  आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed