फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp

लॉकडाउन में भाजपा ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
bjp
जम्मू। लॉकडाउन के बीच प्रदेश भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस सामान्य तरीके से मनाया। प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल आदि ने पार्टी का झंडा फहराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अपने घरों में ही ध्वज फहराने के निर्देश दिए गए थे। पार्टी मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय तस्वीरों पर माल्यार्पण करने के बाद रैना ने कहा कि सादगी से स्थापना दिवस मनाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 1980 में स्थापना के बाद से भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद को अपने एजेंडे में सर्वोपरि रखकर राजनीति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निस्वार्थ भाव से देश की सेवा कर रहे हैं और पार्टी का हर कार्यकर्ता देश हित में समर्पित है। इस अवसर पर सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इस अवसर पर महासचिव विबोध गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, डॉ. प्रदीप महोत्रा, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed