फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp is only option left in state

खानदानी राज से निजात दिलाने का भाजपा ही विकल्प

Fri, 29 Aug 2014 01:29 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
bjp is only option left in state

प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रियासत में खानदानी राज से निजात दिलाने के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। भाजपा के केंद्र में सत्ता पर काबिज होने से देश का मुसलमान भी अपने को महफूज महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


डा. जितेंद्र सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को खानदानी राज ने तबाह कर दिया है। खानदानी राज की वजह से ही रियासत के अवाम को भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

'मजहब की सियासत नहीं करती भाजपा'

bjp is only option left in state

डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के अल्पसंख्यक वर्ग में भाजपा के प्रति गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है, यह सिर्फ भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार है। भाजपा कभी भी मजहब की सियासत नहीं करती। भाजपा मुसलिम विरोधी भी कतई नहीं है।

अगर ऐसा होता तो कई धर्मों के लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कैसे बनाते। भाजपा एक मात्र ऐसी सियासी ताकत है जो कश्मीर को खानदानी राज से निजात दिलाने के अलावा भेदभाव आदि समस्याओं का समाधान कर सकती है।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म की बुनियाद को नहीं, बल्कि काबिलियत को प्राथमिकता देती है। इसलिए राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह काबिलियत का पैमाना ही तय करेगा।

'विस्थापितों के वोट व्यर्थ'

bjp is only option left in state

राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने विस्थापित कश्मीरी पंडितों की मतदाता सूचियों को बनाने पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों की सही मतदाता सूचियां नहीं बनने से विभिन्न राज्यों में रहने वाले विस्थापितों के वोट व्यर्थ जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि डा. जितेंद्र सिंह घाटी में प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ करने के लिए घाटी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed