{"_id":"60cdd36a8ebc3ecbe45c2b13","slug":"bjp-increased-activities-in-jammu-and-kashmir-ravindra-raina-is-visiting-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने बढ़ा दी गतिविधियां, कई जिलों का दौरा कर रहे हैं रवींद्र रैना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: भाजपा ने बढ़ा दी गतिविधियां, कई जिलों का दौरा कर रहे हैं रवींद्र रैना
Sat, 19 Jun 2021 04:52 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 04:52 PM IST
सार
नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात केे बाद प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने पार्टी की गतिविधियों को बढ़ा दिया है। रैना जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं ताकि 23 जून से छह जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने प्रदेश में अपनी गतिविधियां एकाएक बढ़ा दी हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ जम्मू में व सह प्रभारी आशीष सूद कश्मीर में रहेंगे।
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश भाजपा की तरफ से मुख्य समारोह कठुआ जिले में मुखर्जी के प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। यहां भी तरुण चुघ हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व चुघ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा सीमित संख्या में लोगों की मौजूदगी को भाजपा नेता संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद पार्टी की कश्मीर इकाई की तरफ से श्रीनगर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा के कश्मीर प्रभारी सुनील शर्मा व कश्मीर इकाई के नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनके जन्मोत्सव छह जुलाई तक भाजपा बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस दौरान कई ओर राष्ट्रीय नेता भी प्रदेश का दौरा करेंगे।