{"_id":"5dc3e70d8ebc3e5b530c9368","slug":"bjp-has-started-new-politics-of-name-change-in-jammu-kashmir-said-congress-leader-mir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में गरमायी 'नाम की सियासत', कांग्रेस नेता मीर बोले- भाजपा ने शुरू कर दी नई राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में गरमायी 'नाम की सियासत', कांग्रेस नेता मीर बोले- भाजपा ने शुरू कर दी नई राजनीति
Thu, 07 Nov 2019 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
गुलाम अहमद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में नाम बदलने की नई सियासत शुरू कर दी है। देश की सबसे बड़ी रोड टनल चिनैनी-नाशरी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से किया गया है। वहीं शेरे कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलने की भी तैयारी की जा रही है। यह जम्मू-कश्मीर के इतिहास पुरुषों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव अंबिका सोनी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को कांग्रेस पार्टी केंद्र शासित प्रदेश नहीं बल्कि राज्य के रूप में देखना चाहती है। सोनी ने कहा कि कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाने जा रही है। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर में पार्टी इकाई के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू में बुधवार को पत्रकार वार्ता में अंबिका सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मामले में एकतरफा फैसले लिए हैं। यहां के लोगों का पक्ष तक नहीं सुना गया। फैसला लेते समय जो वादे किए हैं, उसे अब केंद्र सरकार निभाए। जम्मू-कश्मीर के लोगों का पक्ष जानने के लिए यहां विधानसभा चुनाव करवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी नेताओं ने उन्हें बताया है कि जम्मू के लोग असमंजस की स्थिति में हैं। रोजगार व भूमि को लेकर आशंकाओं को दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह दूर नहीं जब केंद्र के एकतरफा फैसलों पर सरकार को लोगों का करारा जवाब मिलेगा।