{"_id":"67f441f802b63c10a60272a9","slug":"bjp-has-always-remembered-the-martyrs-altaf-srinagar-news-c-10-lko1027-584362-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शहीदों को हमेशा याद किया: अल्ताफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने शहीदों को हमेशा याद किया: अल्ताफ
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के जम्मू कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हम देश के गृह मंत्री अमित शाह का कश्मीर दौरे को लेकर उन्हें खुशामदीद करते हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने कश्मीर के दौरे की शुरुआत शहीद हुमायूं भट के घर जाकर की जोकि सबसे बड़ी बात है और एक सन्देश है शहीदों के प्रति। ठाकुर ने कहा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही यही रही है कि शहीदों की शहादतों को सलाम करते हुए हमेशा हमने शहीदों को याद किया है।
उन्होंने कहा कि शाह अपने इस दौरे के दौरान भाजपा के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। इसके अलावा भी वो कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे। ठाकुर ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि कश्मीर की धरती से वो देश वासियों को कोई बड़ा पैगाम देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आज मैंने और पार्टी के अन्य नेताओं ने उन्हें फूल देकर एयरपोर्ट पर स्वागत किया।