फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP does not want early elections in the state: Apni Party

जम्मू कश्मीर: भाजपा नहीं चाहती प्रदेश में जल्द चुनाव हो, अपनी पार्टी अध्यक्ष बोले-घाटी में नहीं जीतेगी बीजेपी

Tue, 29 Nov 2022 01:43 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 01:43 AM IST
सार

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ  बुखारी सोमवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे बुखारी का वहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं जोश के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
BJP does not want early elections in the state: Apni Party
जम्मू कश्मीर शिक्षा मंत्री अल्ताफ बुखारी

विस्तार

अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ  बुखारी सोमवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी के सीमावर्ती इलाकों के दौरे पर पहुंचे। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे बुखारी का वहां लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं जोश के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने बॉर्डर पर रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव हों। भाजपा को कश्मीर में एक भी सीट नहीं मिलेगी और जम्मू में पांच-दस से ज्यादा सीटें नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन


इस वजह से भाजपा चाहती है कि जितना समय चुनाव के बिना निकल जाए उतना ही सही है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी चलती है और उनका जो मन करता वो वही करते हैं पर उनको यह समझना चाहिए कि लोगों में जितना गुस्सा है वो उन्होंने निकालना भाजपा पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गुस्सा न तो अल्ताफ  बुखारी पर निकलेगा और न ही किसी और पर। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें यहां लाता, जहां लोग काला पानी पी रहे हैं और उन्हें कहता वह भी इसे पीयें। इससे उन्हें समझ आएगा कि लोग किस तरह से जी रहे हैं और क्या पी रहे हैं।

बॉर्डर पर बैठे जो लोग कुर्बानी देते हैं, वहां भाजपा वालों को आकर देखना चाहिए। दफ्तरों में बैठकर सिर्फ बातें ही की जा सकती हैं। बुखारी ने कहा कि बॉर्डर पर बैठे लोग केवल कुर्बानी नहीं दे रहे बल्कि बड़े-बड़े बिजली और पानी के बिल भी दे रहे हैं। 

 

फिर भाजपा कहती है कि इन लोगों के लिए हम बहुत कुछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि अगर वो बिजली देकर लोगों पर कोई अहसान कर रहे हैं तो इससे अच्छा है कि वह बिजली न ही दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed