जानिए, कौन-कौन होंगे पार्टियों के स्टार प्रचारक?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने मुश्कें चढ़ा ली हैं। स्टार वार के लिए टीमें तैयार हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित बसपा, पैंथर्स पार्टी, समाजवादी पार्टी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। मिशन 44 प्लस के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी भाजपा की कमान मोदी, अमित शाह संभालेंगे तो कांग्रेस में सोनिया, राहुल और मनमोहन सिंह की तिकड़ी पार्टी को चुनावी भंवर से निकालने की कोशिश में जुटेंगे। राज्य की सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बूते दोबारा सत्ता में आने की कोशिश में हैं। पीडीपी पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और सांसद महबूबा मुफ्ती के भरोसे बेहतर प्रदर्शन में जुटी है।
कांग्रेस ने युवाओं के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट, राजेश मिश्रा पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही रियासत के दिग्गज गुलाम नबी आजाद और प्रो. सैफुद्दीन सोज को जीत की बागडोर सौंपी है। चुनाव आयोग को भाजपा और कांग्रेस ने 40-40, बसपा-19, पैंथर्स पार्टी 15, समाजवादी पार्टी-20, लोकजनशक्ति पार्टी-20 तथा नेशनलिस्ट कांग्रेस ने 39 प्रचारकों की सूची सौंपी है।
ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक
ये होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, दिग्विजय सिंह, वीरभद्र सिंह, राशिद अल्वी, सैफुद्दीन सोज, अहमद पटेल, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, राजीव सातव, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, इंदिरा हृदेश, रणदीप सिंह सूरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजबब्बर, सलमान खुर्शीद, महिंदर जोशी, शाहनवाज, मैनुल हक, एसएस अरोरा, मुकुल वासनिक, रमन भल्ला, सुखपाल भुल्लर, मो. शाबिर अली, शकील अहमद, मीम अफजल, इमरान किदवई, मुकेश अग्निहोत्री, इंदु पवार, जीएस बाली, शोभा ओझा, सुजान सिंह पठानिया, कुलदीप सिंह, राजेश मिश्रा, महाबल मिश्रा, रामलाल, बिजेंद्र सिंह।
ये होंगे बपपा के स्टार प्रचारक
मायावती, नरेंद्र कुमार कश्यप, चौधरी गुरनाम सिंह, सरदार अवतार सिंह करीमपुरी, प्रकाश भारती, तुलसी दास लंगेह, आरएल चरगोत्रा, रतन कुमार भगत, राम चंद, देवराज भगत, बाबू राम, कुंज लाल, तिलक राज भगत, चरण दास, केवल सिंह जसरोटिया, सरदार राजा सिंह, दलवीर भगत, जवाहर सिंह, कमलेश डोगरा।
पैंथर्स पार्टी 15
प्रो. भीम सिंह, हर्षदेव सिंह, बलवंत सिंह मनकोटिया, यश पाल कुंडल, सैय्यद रफीक शाह, अनिता ठाकुर, पुष्पिंदर सिंह, बसारत अली, राजेश कुमार, पवनदेव सिंह, सुखदेव सिंह, धनीराम अत्री, पुष्विंदर सिंह मन्हास, अरुण देव सिंह, पुरुषोत्तम सिंह।
ये होंगे समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक
मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मो. आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, अहमद हसन, अंबिका चौधरी, किरनमय नंदा, नरेश अग्रवाल, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र यादव, चौधरी मुनव्वर सलीम, रामजीलाल सुमन, ओमप्रकाश सिंह, महबूब अली, इकबाल महमूद, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, नीरज शेखर, जावेद अली खान, शेख अब्दुल रहमान।
लोक जनशक्ति पार्टी 20
रामविलास पासवान, चिराग पासवान, अब्दुल खालिक, रामचंद्र पासवान, सूरजभान सिंह, रामाकिशोर सिंह, बीना सिंह, महबूब अली कैसर, काली प्रसाद पांडेय, डा. चित्रा सिंह, कुंवर असीम खान, संजय सर्राफ, फरीद अहमद शाह, जावेद अहमद म्राग्रे, फैय्याज अहमद नकास, मोहम्मद अमीन, फैय्याज अहमद गनी, ओवैस, नाजी अहमद गनी, गोसा।
नेशनलिस्ट कांग्रेस
शरद पवार, तारिक अनवर, ठाकुर रणधीर सिंह, प्रमोद सिंह राना, आरएस बिलोवारिया, सतपाल शर्मा, गुलाब चंद भगत, प्रो. पीडी शास्त्री समेत 39 स्टार प्रचारक।