फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP cheers on becoming a union territory

दीप जला कर खुशी का किया इजहार

विज्ञापन
BJP cheers on becoming a union territory
मीरां साहिब कस्बे में केन्द्र शासित प्रदेश बनने पर दीप जला खुशी का इजहार भाजपा के नेता व कार्यर्क - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। भारतीय जनता पार्टी की आरएस पुरा महिला मोर्चा इकाई द्वारा मीरां साहिब कस्बे में दीप जलाकर जम्मू-कश्मीर को केंद्रीय शासित प्रदेश बनाने पर खुशियां मनाईं। भाजपा महिला मोर्चा की आरएस पुरा जिला प्रधान मीता शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। मौके पर पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत, ब्लॉक मीरां साहिब बीडीसी के चेयरमैन दिलीप कुमार, मंडल प्रधान अशोक चौधरी, सुखविंदर सुखी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

मीता शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि आज यह केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। इसका श्रेय केंद्र की मोदी सरकार को जाता है, जिन्होंने राज्य जम्मू-कश्मीर की बेहतरी तथा विकास के लिए इतना बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राष्ट्र देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती भी मना रहा है और उनका सपना भी पूरा हो रहा है। इसलिए देश का हर नागरिक दोहरा गर्व महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य केंद्र शासित प्रदेश बनने से राज्य में तेजी से विकास होगा और आतंकवाद का भी खात्मा होगा। भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत तथा बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर को केंद्रीय शासित प्रदेश का दर्जा दिया है जो राज्य जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed