{"_id":"68853bea498a558474060ae3","slug":"bjp-celebrated-kargil-vijay-diwas-all-over-kashmir-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104576-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भाजपा ने पूरे कश्मीर में मनाया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भाजपा ने पूरे कश्मीर में मनाया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने कश्मीर घाटी के सभी दस जिलों में 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया और 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम, बारामूला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में स्मृति समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यकर्ताओं ने कारगिल शहीदों के सम्मान में और राष्ट्रीय एकता एवं बलिदान का संदेश फैलाने के लिए ध्वजारोहण समारोह, श्रद्धांजलि सभा और रैली निकाली।
कुपवाड़ा में रेजिपोरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महासचिव अशोक कौल ने युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उनके साथ राज्य सचिव मुदासिर वानी, राज्य सह मीडिया प्रभारी साजिद यूसुफ शाह, जिलाध्यक्ष रफीक शाह, वरिष्ठ नेता जीएम मीर और जिला पदाधिकारी भी मौजूद थे।
इस दौरान कौल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन भारतीय सैनिकों के साहस और दृढ़ संकल्प की एक सशक्त याद दिलाता है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा की। पूरे कश्मीर में भाजपा नेताओं ने युवाओं से सशस्त्र बलों के बलिदान से प्रेरणा लेने और देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को बनाए रखने का आग्रह किया।