फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP candidates disappear secretly in Pahalgam, relatives protest at DC office

जम्मू-कश्मीर: भाजपा प्रत्याशी गुपचुप तरीके से गायब, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Oct 2018 02:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Oct 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
BJP candidates disappear secretly in Pahalgam, relatives protest at DC office

पहलगाम में भाजपा का प्रत्याशी गुपचुप तरीके से गायब हो गया। उसके परिवार के लोगों ने बुधवार को डीसी ऑफिस में पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीसी से इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि, उनके परिवार का बासित भाजपा प्रत्याशी है। वह बुधवार को अपना नामांकन वापस लेने वाला था। उसके साथ ही कुछ और प्रत्याशी भी नामांकन वापस लेने वाले थे। भाजपा नेता ने उनको बहला फुसला कर चुनाव के लिए तैयार किया था। परिजनों ने कहा कि, मंगलवार को बासित को पुलिस ने बुलाया, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। रात भर हम इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन


जब पुलिस से इस बारे में पूछताछ की तो बासित की सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा गया कि वह सुरक्षित जगह पर रखा गया है। परिजनों ने भाजपा नेता और एमएलसी सोफी मोहम्मद यूसुफ  के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि इसके पीछे उनका ही हाथ है। बासित के भाई का कहना है कि कल तक हमें यह खबर ही नहीं थी कि हमारे भाई ने चुनाव में हिस्सा लिया है और जब हमने पूछताछ की तो सही तरीके से जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीसी से इस बारे में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के घर पर पेट्रोल बम से हमला
वहीं श्रीनगर के शहर के गोजवारा इलाके से निकाय चुनाव में भाग्य आजमा रहे एक भाजपा प्रत्याशी के घर पर बुधवार की रात पेट्रोल बम से हमला किया गया। बम घर के गेट पर गिरकर फटा। इससे मकान के कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा है। खिड़कियां टूट गई हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है। ज्ञात हो शहर में हिज्ब ने धमकी भरे पोस्टर बुधवार को चस्पा किए हैं जिसमें चुनाव से दूर न रहने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed