फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bjp and panthers want election in state others don't

बाढ़ से नजर मोड़कर JK में चुनाव चाहती है भाजपा

Sat, 27 Sep 2014 08:22 PM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
bjp and panthers want election in state others don't

रियासत में बाढ़ से तबाही के बाद विधानसभा चुनाव के समय पर होने के संशय के बादलों के बीच जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों के नेता भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अहम हिस्से चुनाव को लेकर फिलहाल ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फिलहाल चुनाव से ज्यादा राहत और पुनर्वास को प्राथमिकता देने की बात करते हैं तो भाजपा और पैंथर्स पार्टी के नेता समय पर चुनाव के पक्ष में हैं।

विज्ञापन

चुनाव के जारी रहे पुनर्वास का काम

bjp and panthers want election in state others don't

भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान कमेटी के चेयरमैन डा. निर्मल सिंह का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ-साथ राहत और पुनर्वास का काम भी जारी रखा जा सकता है। इसलिए विधानसभा चुनाव समय पर आयोजित होने चाहिएं।

उनका कहना है कि मौजूदा समय में रियासत में 87 विधानसभा सीटों में से करीब 70 सीटों पर हालात सामान्य हो चुके हैं। 15 से 17 विधानसभा सीटों पर राहत और पुनर्वास का कार्य चल रहा है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो पार्टी की पहली प्राथमिकता मौजूदा समय में राहत और पुनर्वास के काम में तेजी लाना है। पार्टी चुनाव के लिए तैयार है, लेकिन बाढ़ पीड़ितों की हर तरह की मदद सबसे जरूरी है।

'विधानसभा चुनाव समय पर होने चाहिएं'

bjp and panthers want election in state others don't

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के मुख्य प्रवक्ता सईद नईम अख्तर का कहना है कि मौजूदा समय में पार्टी की चिंता बाढ़ पीड़ित लोगों के राहत और पुनर्वास की है। इस काम में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। पार्टी इस समय सियासत से ज्यादा बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए काम करना चाहती है।

नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि विधानसभा चुनाव समय पर होने चाहिएं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में देर नहीं होनी चाहिए। नई गठित सरकार भी राहत और पुनर्वास के काम को तेजी से कर सकती है।

नेशनल कांफ्रेंस के सचिव शेख बशीर का कहना है कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि मौजूदा समय में चुनाव से ज्यादा राहत और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने का काम तेजी से होना चाहिए। मौजूदा समय में वक्त की भी यह जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed