फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bisnah sub distric hosipital, parking problem

Jammu News: उपचार की राह में रोड़ा बने अस्पताल के बाहर खड़े वाहन

Wed, 10 May 2023 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 10 May 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
bisnah sub distric hosipital, parking problem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। पार्किंग की सुचारु व्यवस्था नहीं होने से उपजिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को वाहनों की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में आने वाली एंबुलेंस भी अस्पताल के बाहर खड़े वाहनों के कारण न तो अंदर आ पाती हैं और न ही बाहर, जिस कारण मरीजों को समय पर उपचार मिलने में दिक्कत होती है।

बिश्नाह उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की सुचारू व्यवस्था नहीं है। इस कारण इलाज के लिए आए लोगों के वाहन अस्पताल परिसर सहित मुख्य गेट के सामने खड़े रहते हैं। इससे आपात स्थिति में मरीजों को लेकर आने और रेफर कर ले जाने वाली एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिलता है। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों, तीमारदारों और उप जिला अस्पताल के स्टॉफ को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज सहित अन्य काम के लिए आने वाले सैकड़ों लोग पार्किंग की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से यहां-वहां वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इससे एंबुलेंस को अस्पताल में पहुंचने और बाहर निकलना बहुत ज्यादा मुश्किल होती है। अस्पताल में चिकित्सा कर्मचारियों के लिए जो पार्किंग की व्यवस्था की गई है वह भी नाकाफी है, क्योंकि जब आम जनता को गाड़ी लगाने की जगह नहीं मिलती तो उनके द्वारा चिकित्सा कर्मचारियों की पार्किंग में गाड़ियां लगा दी जाती हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज करवाने आऐ गारू राम, कमल कुमार, रिंकू कुमार और तिलक राज ने बताया कि अस्पताल में आम जनता के लिए पार्किंग की सुचारू व्यवस्था नहीं है, जिससे काफी परेशानी होती है। लोग अपनी गाड़ियां को बाहर खड़ा कर देते हैं, जिससे कई बार विवाद तक हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द संज्ञान ले कर उप जिला अस्पताल में आम जनता के लिए पार्किंग की सुचारू व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के निदान के लिए काम किया जा रहा है। जगह की कमी के कारण पार्किंग की समस्या जटिल हो गई है। अस्पताल की पुरानी इमारत को तोड़ने का कार्य अभी चल रहा है। फिलहाल, अस्पताल के आसपास कुछ जगह है, जिसको पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि पार्किंग की समस्या कुछ कम हो सके।
- शमीम चौधरी, बीएमओ, उप जिला अस्पताल बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed