फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bisnah news, biradari news

Jammu News: 5 नवंबर को मनाई जाएगी बटवाल संधू बिरादरी की वार्षिक मेल

Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 25 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
bisnah news, biradari news
बिश्नाह। बुटवल संधू बिरादरी की वार्षिक मेल घौ मन्हासा, राठुआ, जम्मू में स्थित बिरादरी के देवस्थान दाती दरबार में पांच नवंबर को मनाई जाएगी। बुटवल संधू बिरादरी के उपाध्यक्ष मंगल संधू ने कहां की बिरादरी के समस्त लोगों से अपील की जाती है कि पांच नवंबर को वार्षिक मेल के आयोजन पर दाती मां के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को सुबह 9 से 11 तक हवन यज्ञ होगा। दाती दरबार में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाएगी। इसमें बिरादरी के लोग आहुतियां डालेंगे। दोपहर 11 के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर खोल दिया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में दाती दरबार में पहुंचे भक्त लंगर ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी वार्षिक मेल की तैयारी जोरों से की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल की तैयारी को लेकर बिरादरी के सदस्य डीके संधू, मंगल संधू, राम लाल, तरसेम संधू, मोहन संधू, रवि संधू, परमजीत संधू, प्रेम संधू सहित कई लोग जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed