Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bisnah news, accident news

Jammu News: रिंग रोड से पलटी खाकर खेत में गिरी कार, चालक सुरक्षित

Sat, 13 Sep 2025 02:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
bisnah news, accident news
रिंग रोड पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : पुलिस
बिश्नाह। रिंग रोड से तेज रफ्तार कार चालक के नियंत्रण खोने के बाद पलटकर खेतों में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। बड़ा हादसा होने के बावजूद कार चालक बाल बाल बच गया है। सूचना के बाद पुलिस ने घायल को बिश्नाह उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल की हालत स्थिर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आंचल सिंह पुत्र बालक नाथ निवासी कोठे सैनियां, कार सवार बिश्नाह से कोठे सैनियां जा रहा था। बिश्नाह फ्लाईओवर को पार करते समय ओवरस्पीड होने के कारण कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार 18 से 20 पलटी खाते हुए खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। जेसीबी की मदद से कार को खेतों से बाहर निकाला गया है। रिंग रोड पर ओवरस्पीड के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। ज्यादातर हादसे ओवरस्पीड के चलते सामने हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed