फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Birth anniversery of Maharaja Hari Singh

महाराजा ने हर वर्ग को बराबर अधिकार दिया

विज्ञापन
Birth anniversery of Maharaja Hari Singh
सांबा महाराजा हरि सिंह की जंयती पर उपस्थित अतिथी - फोटो : SAMBA
सांबा। महाराजा हरि सिंह जी के 125वें जन्मदिवस पर सांबा कस्बे के वीर भूमि पार्क के पास सोमवार को राजपूत सभागार में श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की ओर से विशाल कार्यक्रम किया गया। इसमें राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास मुख्य अतिथि थे। मौके पर सांसद युगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री देवेंदर मान्याल, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर नाराज सिंह व सभा के सांबा जिला प्रधान कैप्टन इंदर सिंह विशेष रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पहले महाराज हरि सिंह जी की प्रतिमा के आगे फूल अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। उसके बाद डोगरा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर महाराज हरि सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि महाराज ने जम्मू में हर वर्ग को बराबर का अधिकार दिया।
विज्ञापन

छूआछूत को दूर कर पिछड़ी जाति की लड़कियों का पूजन किया था और समाज में फैली कई कुरीतियों को दूर कर समान अधिकार देकर लोगों की सेवा की थी। शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि इस बार वह हरि सिंह जी के जन्मदिवस पर व छुट्टी नहीं करा सके, जिसका उन्हें भी मलाल है, लेकिन अगले वर्ष छुट्टी करवाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रधान जंगवीर सिंह, सेवानिवृत्त डीआईजी कर्ण सिंह, राकेश सिंह पिंटा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पवन कोहली, उप चेयरमैन कुमेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ फॉर सोसायटी ने सुंब में किया कार्यक्रम
जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब में यूथ फॉर सोसायटी की ओर से महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के चेयरमैन राहुल संब्याल मुख्य अतिथि थे। महाराजा हरि सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महराजा ने सतीप्रथा, छूआछूत, लोगों के लिए बैंक की सुविधा और कई सामाजिक बुराइयों को भी दूर किया।

कार्यक्रम में महाराजा की फ़ोटो के आगे फूल मालाएं अर्पित गई। इस मौके पर सफाई अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर नरेश कुमार शर्मा, सजीव बलोरिया, राजवीर सिंह, चंचल कुमार, रणवीर सिंह, सुरजीत सिंह, मैदन सिंह, संजय सिंह व पवन सिंह भी शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed