{"_id":"ba518cf2afb3902ea4da2cfb99714644","slug":"billboards-and-banners-for-the-polls-on-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों के लिए बनने लगे होर्डिंग और बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों के लिए बनने लगे होर्डिंग और बैनर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Nov 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल अपने चुनाव प्रचार से लेकर अन्य चुनाव सामग्रियों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। चुनाव के दौरान डोर टू डोर प्रचार से लेकर विभिन्न क्षेत्रों और इलाकों में राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगवाने के लिए भी राजनीतिक दलों में होड़ सी लगी रहती है।
विज्ञापन
मतदाताओं को अपनी पार्टी और एजेंडे के प्रति आकर्षक करने के लिए राजनीतिक दल अच्छे स्लोगन और फोटो के साथ बैनर और होर्डिंग बनवाने के लिए तेजी से आर्डर देने में जुटे हैं। ज्यूल चौक के पास स्थित प्रिंट एड के शम्मी चाढ़क ने बताया कि चुनावों को लेकर उनके पास बैनर और होर्डिंग के लिए आर्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी तक विभिन्न पार्टियों की ओर से जम्मू क्षेत्र के लिए बैनर और होर्डिंग का आर्डर नहीं आया है। चाढ़क ने बताया कि डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के लिए आर्डर आए हैं। नानक नगर के पब्लिकेशन के रंजीत सिंह ने बताया चुनावों की तिथियों की घोषणाओं के साथ ही पार्टियों की ओर से होर्डिंग और बैनर बनवाने के लिए आर्डर आने लगते हैं।
विज्ञापन
अभी पार्टी की ओर से तिथि के आधार पर पहली विधानसभा क्षेत्रों के लिए बैनर और होर्डिंग के आर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले चुनाव पंद्रह विधानसभा सीटों के लिए होने हैं। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल जो स्लोगन और पार्टी के एजेंडे के साथ बैनर, छोटे साइज के पोस्टर और होर्डिंग के आर्डर दे रहे हैं।
नानक नगर के ही पब्लिकेशन गगन सिंह ने बताया कि अभी तो उनके पास जम्मू क्षेत्र के लिए आर्डर नहीं आया है। जम्मू विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद ही पार्टियां अपने बैनर और होर्डिंग के लिए आर्डर देंगी।