{"_id":"c5597c35707bdc04f89b6c9b27128913","slug":"bike-rober-village-gt-road-police-dhariwal-gurdaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने वाले बदमाशों के स्केच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूटने वाले बदमाशों के स्केच जारी
धारीवाल (गुरदासपुर)।
Updated Tue, 02 Sep 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस ने बाइक लूटने वाले बदमाशों का स्केच जारी किया है। जीटी रोड पर गांव तरीजा नगर के पास हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। हालांकि लुटेरों का पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
पिछले दिनों मोटर साइकिल सवार दो अज्ञात नौजवानों ने एक बाइक सवार छात्र को पिस्तौल से डराकर उसकी मोटर साइकिल व मोबाइल लूट लिए थे। मामले में पुलिस स्टेशन धारीवाल के इंचार्ज निर्मल सिंह व सीआईए स्टाफ इंचार्ज रजिन्द्र कुमार ने संयुक्त तौर पर बताया कि विगत दिनों बाइक लूट के मामले में सुमित पाल सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव सोहल बाइक लूट की घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर्राइ थी।
उसने बताया था कि लुटेरों ने गांव तरीजा नगर मोड़ जीटी रोड पर उसकी मोटर साइकिल नंबर पीबी35 पी -1272 तथा एक मोबाइल छीन लिया था। घटना तब हुई थी जब वह धारीवाल से गांव सोहल की तरफ अपने घर जा रहा था। इस संबंध में जिला गुरदासपुर के पुलिस मुखी गुरप्रीत सिंह तूर के निर्देशानुसार विभिन्न पुलिस पार्टियों की टीमें गठित करके व पीड़ित सुमित पाल सिंह द्वारा बदमाशों का हुलिया बनाने पर दो संदिग्ध युवकों का स्केच जारी किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।