{"_id":"62b8af92e1e7ae06631945fa","slug":"bijli-rspura-news-jmu2627460170","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यासपुर फीडर पर स्थायी लाइनमैन की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यासपुर फीडर पर स्थायी लाइनमैन की नियुक्ति की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। क्षेत्र के गांव व्यासपुर प्रलाह में बार-बार बिजली की तारें टूटने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इस फीडर में मात्र एक ही लाइनमैन होने से लोगों की दिक्कतों में और इजाफा होता जा रहा है।
सरपंच शशि पाल, पंच दर्शन कुंडल, संजीव कुमार, सतपाल, सरदार मुख्त्यार सिंह व सतपाल आदि ने कहा कि व्यासपुर फीडर पर करीब चार हजार से अधिक जनसंख्या निर्भर है, जबकि क्षेत्रफल के लिहाज से भी काफी बड़ा है, फिर भी विभाग ने यहां पर मात्र एक ही लाइनमैन को लगा रखा है, वो भी अस्थायी है।
कहा दिन के समय तो वो लगभग फीडर वाले गांवों में ही रहता है, मगर रात के समय यहां से करीब आठ नौ किलोमीटर दूर अपने घर चला जाता है। हालांकि रात के समय तार टूटने पर अगर आधी रात को भी उसको फोन करें तो फौरन यहां पहुंच जाता है, मगर पुरानी तारों के चलते अगर तार टूट कर नीचे गिर जाए तो पहुंचने तक बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसीलिए विभाग से हमारी गुजारिश है कि यहां एक अन्य स्थायी लाइनमैन की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को अच्छी सेवाओं के साथ हादसों से भी छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
-----------
इस समस्या के बारे में पहले ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका।
-मोहमद तोसिक, जेई