फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

बिजली की भारी कटौती के बाद मक्खनपुर गांव के लोगों ने सड़क मार्ग बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
bijli
बिश्नाह। क्षेत्र में कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार लोग झेल रहे हैं। उसके बाद बिजली की कटौती के कारण भी लोगों का जीना मुहाल है। वीरवार को क्षेत्र के गांव मक्खनपुर के लोगों ने बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ सड़क बंद कर रोष स्वरूप विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सरदार मेहर सिंह ने बताया कि लोगों का बिजली कटौती के कारण जीना मुहाल हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 24 घंटे में सिर्फ 2 घंटे ही बिजली लोगों को मिल रही है। इसके चलते आज हमें मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। हालांकि थाना प्रभारी विनोद कुंडल द्वारा लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह का शांत किया। मौके पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर गोपाल दास ने लोगों को सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोगों में रोष
विजयपुर। क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है।
क्षेत्र के रमेश कुमार, रमेश, दीपक कुमार, प्रदीप सिंह, जोगिंदर पाल आदि ने बताया कि काफी दिन से बिजली की कटौती के कारण जनता परेशान हो चुकी है। बुजुर्ग, विद्यार्थी किसान सभी परेशान हैं। इस समय बिजली कटौती का कोई नियम नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ घंटे बिजली मिलती है, लेकिन लो वोल्टेज के कारण वह भी काम नहीं करती। इस कारण पंखा, कूलर, टीवी आदि शोपीस बने हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती को कम किया जाए। इसके कारण बच्चे बुजुर्ग परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed