फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

मरालिया पंचायत में दो बिजली ट्रांसफार्मर अपग्रेड किए

विज्ञापन
bijli
मीरां साहिब। मरालिया पंचायत के गांव कृष्णा नगर व सिंहपुरा में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति न होने पर सरपंच अंजू रानी सहित पंचों की तरफ से मीरां साहिब की डीडीसी सदस्य विद्या मोटन को अवगत कराने पर दो ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई है। अपग्रेड करने पर विद्या मोटन नेे उनका बुधवार को उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कम वोल्टेज के चलते सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति न होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। केंद्र सरकार की ओर से पंचायती राज को मजबूत बनाए जाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीणों की दिक्कतों का समाधान हो सके। गांव कृष्णा नगर में 400 से 500 व सिंहपुरा में 300 से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सरपंच अंजू रानी ने कहा कि पंचायत के अन्य वार्डों में पुरानी तारों को बदलने के लिए बिजली विभाग को अवगत कराया गया। उम्मीद है कि शीघ्र ही बदला जाएगा। इस दौरान पंच मनमोहन कुमार, नीलम शर्मा, वीरेंद्र कुमार, रुचि डोगरा, पूर्व नायब सरपंच दारा सिंह, धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed