{"_id":"5f11fae78ebc3e63a61f21fc","slug":"bijli-jammu-news-jmu2145457107","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के एक्सईएन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के एक्सईएन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
विज्ञापन
विजयपुर में बिजली किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। क्षेत्र में बिजली की कटौती को लेकर आखिरकार शुक्रवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। वार्ड-सात और आठ के लोगों ने बिजली विभाग के एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी में एक तरफ यह लोग अपने-अपने घरों में रह रहे हैं। दूसरी तरफ भीषण गर्मी में बिजली की कटौती ने जीना दुश्वार कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि काफी समय से बिजली की कटौती चल रही है। बार-बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी बिजली की समस्या हल नहीं की गई। शुक्रवार को हम लोगों को मजबूरन बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ा। क्योंकि बिजली कटौती के कारण हर वर्ग परेशान हैं एक तरह करोना महामारी, दूसरी तरफ भीषण गर्मी और तीसरी बिजली की भारी कटौती, जिस कारण बच्चे, बुजुर्ग, विद्यार्थी परेशान हो गए हैं। अपनी इस समस्या को लेकर लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम चंद्र प्रकाश कोतवाल से मिला और बिजली की समस्या के हल की मांग की। एसडीएम ने लोगों को आश्वासन दिया कि बिजली की समस्या को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
----------
बिजली कटौती: जाग कर बितानी पड़ रही है रात
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बिजली कटौती कटौती को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। इस दौरान पड़ रही भीषण गर्मी में जहां लोगों को बिजली की जरूरत पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों को इसकी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दिन भी तो बिजली की मिचौनी चलती है। साथ ही रात 11 बजे के बाद और सुबह छ बजे के बीच भी तीन से चार बार कट लगते हैं। ऐसे में दिन भर काम की थकान से परेशान लोग रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में बिजली आपूर्ति के लिए दो फीडर हैं। इसमें एक रेलवे स्टेशन साइड और दूसरा डोगरा कॉलेज साइड। दोनों ही फीडर से बिजली आपूर्ति काफी बदहाल स्थिति में है। दूसरी तरफ वोल्टेज कम होने के कारण कूलर, पंखा, पानी की मोटर सभी कुछ प्रभावित हो रहे हैं। एक बार बिजली ठप होने के बाद जैसे ही सुचारु होती है उसके कुछ मिनट तक तो वोल्टेज ठीक रहती है लेकिन उसके बाद लो हो जाती है। ऐसे में उपकरणों के फुंकने की आशंका रहती हैं। बाड़ी ब्राह्मणा चौक के बिश्नाह रोड पर एक स्कूल के सामने 11 केवी लाइन का बायफ्रीकेशन किया गया है जहां लोड से विद्युत ताराें में तेज आवाज से झनझनाहट सुनाई दे रही है। यहां लाइन के शार्ट होने की आशंका बनी हुई। विशेष बात यह है यह प्रक्रिया कई दिन से है लेकिन विद्युत अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार को डोगरा कॉलेज साइड की बिजली की आंखमिचौनी सुबह से ही शुरू हो गई। ऐसे में लोगों के कई काम प्रभावित हुए।
----
यूं हुई बिजली की आंखमिचौनी
ठप हुई सुचारु हुई
1.10.30 बजे 10.40 बजे
2. 10.41 11.15
3. 2.30 2.50
4. 3.04 3.28
नोट-इसी तरह से देर रात तक बिजली आ आना-जाना लगा रहा।
-------------
लोवोल्टेज से नहीं चल पा रहे पंप सेट
रामगढ़। क्षेत्र में धान की रोपाई का काम जोरशोर से चल रहा है। किसानों को बिजली पर्याप्त नहीं मिल रही है। किसान भगवान चौधरी, ओमप्रकाश, तेजिंदर सिंह, मोहन सिंह भट्टी, जोगिंद्र सिंह ने कहा कि इस समय धान की रोपाई का काम चल रहा है, लेकिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण पंप सेट नहीं चल पा रहे हैं। दो घंटे का कट दूसरा दो घंटे में कई बार बिजली चली जाती है। ऐसे में सिंचाई का काम प्रभावित हो रहा है। संवाद