फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bijli

मौसम बदला तो बिजली कटौती से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
bijli
जम्मू। शहर में मौसम के बदले मिजाज से बिजली कटों में आई कमी से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। वीरवार देर रात घने बादल छाने और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई थी। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक बादल छाए रहने से गर्मी थोड़ी सी घटी। इससे बिजली की डिमांड कम रहने से ग्रिड स्टेशन भी सामान्य काम करते रहे। ट्रांसफार्मर्स पर लोड नहीं बढ़ने से कट भी कम ही लगे। अधिकतर इलाकों में एक से दो घंटे और कुछ में दो से पांच घंटे तक बिजली कटौती रही। नहीं तो 6 से 10 घंटे के कट लग रहे थे।
विज्ञापन

शहर के नरवाल, गांधीनगर, रिहाड़ी, मुट्ठी, बाड़ी ब्राह्मणा, छन्नी हिम्मत, तालाब तिल्लो में दिन में बिजली की लुक्का-छुप्पी चलती रही लेकिन बदला मौसम लोगों को राहत दे गया। वहीं पंछी नगर रिहाड़ी के लोगों का कहना है दिन में कई बार एक-एक घंटे के कट लग रहे हैं। हालांकि बिजली विभाग की ओर से पहले से घोषित शेड्यूल के तहत कानाचक, बासपुर बंगाल, रंगपुुर बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही।
विज्ञापन

आज से 21 तक इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी
जम्मू। बिजली विभाग के सर्कल जम्मू के अनुसार सीटी पीटी यूनिट को बदलने के चलते बबलियाना और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम चार से पांच बजे तक, पंपोश कालोनी, स्वीट होम फ्लैट्स, निदेश आपार्टमेंट, चिनौर कालोनी, छन्नी रामा, जेके मेडिसिटी और आसपास के इलाकों में सुबह आठ से 9 बजे तक, 15 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक गांधी नगर के बीबी, डीसी ब्लाक, वाल्मीकि कालोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर, 17, 19 और 21 सितंबर को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक गोमन्हास, 16, 18 और 20 सितंबर को सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बनतालाब और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। 17 और 19 सितंबर को सियोरा में बिजली नहीं रहेगी। 17, 19, 21 को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सैनिक कालोनी में, वहीं 17, 19 और 21 सितंबर को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक अरिनया में, 16, 18 और 20 सितंबर को आरएसपुरा में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed