बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों के लिए जारी किया गया है ये बड़ा फिटनेस अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ गुफा मंदिर बोर्ड ने सभी यात्रियों से कहा है कि वे शराब या कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन नहीं करें और तीर्थयात्रा शुरू होने से करीब एक महीने पहले योगा और व्यायाम शुरू कर दें। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और इसका समापन 7 अगस्त को होगा।
मंदिर के बोर्ड की ओर से जारी स्वास्थ्य सलाह में तीर्थयात्रियों से कहा है कि करीब 14 हजार फीट ऊंचाई की चढ़ाई कर भगवान का दर्शन करना होता है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने वाली परेशानी हो सकती है।
इस तरह की परेशानी से बचने के लिए बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि तीर्थयात्रा शुरू होने से करीब एक महीने पहले प्रति दिन करीब चार से पांच किलोमीटर सुबह-शाम टहलना शुरू कर दें। साथ ही सलाह में कहा गया है, ‘गहरी सांस लेने और योग खासतौर पर प्राणायम की शुरुआत करें ताकि शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता में सुधार आ सके।
शराब और कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन न करने की सलाह
अगर पहले से कोई समस्या हो तो ऊपरी इलाकों में जाने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।’ इसके साथ ही बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को सुझाव दिया है कि वे शराब और कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन न करें तथा सिगरेट न पीएं।
तीर्थयात्रियों को सुझाव दिया गया है कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी है तो वे धीमी गति से चढ़ाई करें और बीच-बीच में आराम कर लें जिससे कि उनका शरीर वहां की वातावरण के साथ तालमेल बैठा सके। बोर्ड ने कहा है कि तीर्थयात्री को अधिक पानी पीने की सलाह दी है, जिससे कि उन्हें निर्जलीकरण की परेशानी न हो।