फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BIG CONSPIRACY OF PROVOKING VIOLENCE IN KASHMIR VALLEY

कश्मीर में अलगाववादियों ने दी जीवन-मृत्यु का संघर्ष छेड़ने की चेतावनी

Fri, 23 Dec 2016 01:22 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 23 Dec 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
BIG CONSPIRACY OF PROVOKING VIOLENCE IN KASHMIR VALLEY
yasin malik - फोटो : File Photo

कश्मीर में फिर से हिंसा भड़काने की साजिश रची जा रही है। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों कोे आवास प्रमाण पत्र दिए जाने के विरोध में अलगाववादियों ने निर्णायक लड़ाई का एलान किया है। कश्मीर को संप्रभुता हासिल नहीं होने के मुद्दे को भी अलगाववादी आरएसएस एजेंडे से जोड़कर प्रचारित कर रहे हैं।

विज्ञापन


श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी मस्जिदों से विरोध प्रदर्शन की अपीलें शुरू हो गईं हैं। मस्जिदों से आजादी के तराने एक बार फिर से गूंजने लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी है।सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उपद्रव और हिंसा के लिए फंडिंग के इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से कैश किल्लत में उपद्रवियों की फंडिंग बंद हो गई थी। लेकिन, अब आतंकियों और अलगाववादियों के पास नकदी की खेप पहुंच चुकी है। अब वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को प्रमाण पत्र दिए जाने पर अलगाववादियों को नया मुद्दा मिल गया है। नेशनल कांफ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पहले हुर्रियत की हड़ताल का समर्थन किया था और अब वेस्ट पाकिस्तानी के मुद्दे को कश्मीर की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) से छेड़छाड़ बताते हुए विरोध किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यासिन मलिक समेत अलगाववादी नेताओं ने दी चेतावनी

BIG CONSPIRACY OF PROVOKING VIOLENCE IN KASHMIR VALLEY
यासीन मलिक - फोटो : File Photo

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक ने इस मुद्दे पर जीवन-मृत्यु का संघर्ष छेड़ने की चेतावनी दी है। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी 70 साल से जम्मू कश्मीर में रह रहे हैं, लेकिन, उन्हें नागरिकता नहीं मिली है। आवासीय और जातीय प्रमाण पत्र के अभाव में उन्हें केंद्र की भी नौकरियां नहीं मिल पातीं।

प्रधानमंत्री कार्यलय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय अब केंद्र रिफ्यूजियों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। देश के दूसरे हिस्सों में बसे वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को भारतीय नागरिक की तरह सुविधाएं हासिल हैं। इनमें से डॉ. मनमोहन सिंह और इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री भी बन चुके हैं।

भाजपा और पीडीपी सरकार के गठबंधन एजेंडे में वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों का मसला हल करना शुमार है। लिहाजा, रियासत सरकार केंद्र की नौकरियों के लिए उन्हें आवासीय प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। 

रिफ्यूजियों को केंद्रीय बलों में मिलेंगी नौकरियां : डॉ. जितेंद्र

BIG CONSPIRACY OF PROVOKING VIOLENCE IN KASHMIR VALLEY
पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेकां का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग बांग्लादेशी नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में बसाते रहे वे 70 साल से रह रहे वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इंडियन रिजर्व बटालियन की पांच कंपनियां मंजूर हुईं हैं। उनमें वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed