{"_id":"5892c44f4f1c1bc24ee81a61","slug":"big-conspiracy-foiled-in-south-kashmir-by-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंक की बड़ी साजिश नाकाम
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
सेना ने नाकाम की आतंकी साजिश
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा एक बड़े हादसे को नाकाम किया गया है। जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों द्वारा आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
विज्ञापन
J&K: Major tragedy averted by Police & 3RR by defusing IED planted by terrorists on Jammu Srinagar national highway in Charsoo Awantipora pic.twitter.com/9C8PNpTUGt
— ANI (@ANI_news) February 2, 2017विज्ञापन
कश्मीर में चौकसी और सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर आतंकियों द्वारा IED ब्लास्ट कराने के लिए लगाए विस्फोटकों को नाकाम कर दिया है। सूचना के मुताबिक पुलवामा के अवंतिपोरा इलाके के चरसू गांव में सुरक्षाबलों को आईईडी लगी होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सेना की 3 राष्ट्रीय रायफल्स रेजीमेंट और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा पूरे इलाके को घेर कर इस आईईडी को निष्क्रिय करने की कवायद शुरू की गई। जिसे बाद में बम डिस्पोजल स्कवायड की मदद से नाकाम करते हुए एक बड़े हादसे को होने से रोक दिया गया है।