फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Bhawan will be decorated with exotic flowers on Navratri festival in Vaishno Devi

वैष्णो देवी में नवरात्र महोत्सव: विदेशी फूलों से महकेगा मां का दरबार, प्रवेश द्वार से भक्तों का विशेष स्वागत

Mon, 19 Sep 2022 12:33 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

नवरात्र महोत्सव पर इस बार हर दिन शोभायात्रा, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण हैं। महोत्सव 26 सितंबर से धर्मनगरी कटड़ा में शुरू होगा। 

विज्ञापन
Bhawan will be decorated with exotic flowers on Navratri festival in Vaishno Devi
वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र महोत्सव पर 26 सितंबर से धर्मनगरी में भक्तों के स्वागत के लिए सभी मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का काम शुरू हो गया है। इन्हें रंग बिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है। साथ ही भवन में हर वर्ष की तरह मां वैष्णो देवी के हिस्से को विदेशी फलों व फूलों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन


नवरात्र महोत्सव पर इस बार भी हर दिन शोभायात्रा, अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता, इंटरनेशनल दंगल, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता, आदि प्रमुख आकर्षण हैं। इस बार भी माता की कहानी व भगवत कथा सहित स्कूली बच्चों द्वारा माता की भेंटों पर आधारित धार्मिक कार्यक्रम व सामाजिक संदेश की प्रस्तुति महोत्सव का हिस्सा रहेगी।
विज्ञापन


सभी कार्यक्रमों के लिए पंडालों का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जल्द ही योग आश्रम परिसर में भवय पंडाल का निर्माण किया जाएगा। इसमें भारी संख्या में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। भेंट प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टीपर्पज स्टेडियम में दंगल का आयोजन किया जाएगा। वहीं हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए भी आसपास सहित बाहरी राज्यों से भी कलाकार पहुंचते हैं। भवन से मिली जानकारी के अनुसार सजावट के लिए बाहरी राज्यों से आए कारीगर दिन रात भवन में रंग बिरंगी लाइटें लगाने का काम जारी रखते हैं। साथ ही नवरात्र में विदेशी फलों व फूलों से दरबार महक उठेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed